Latest Newsझारखंडहजारीबाग में आज फिर दो पक्षों के बीच पथराव, इलाके में निषेधाज्ञा...

हजारीबाग में आज फिर दो पक्षों के बीच पथराव, इलाके में निषेधाज्ञा लागू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

“Stone Pelting Sparks Prohibitory Orders in Hazaribagh”: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थानांतर्गत महुदी-सोनपुरा इलाके में आज बुधवार को मुहर्रम का जुलूस निकलने से पहले दो पक्षों के बीच पथराव हुआ है। जिसके बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए Police ने आंसू Gass के गोले छोड़े। वहीं स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने इलाके में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। निषेधाज्ञा लागू होते ही पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया।
बताते चले कल यानी मंगलवार को भी Muharram के जुलूस के रूट का निर्धारण करने की मांग कर रहे लोगों और प्रशासन के बीच झड़प हुई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।

क्या है पूरा मामला?

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को एक पक्ष ने महुदी गांव में स्कूल वाहन और माल वाहन को जाने से रोका था। बताया जाता है कि उसके प्रतिशोध में दूसरे पक्ष के लोगों ने विश्रामपुर गांव में पैकवाहा को रोक दिया था।

इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही हजारीबाग और बड़कागांव प्रशासन हरकत में आया और धरना दे रहे लोगों को मध्य रात्रि में गिरफ्तार कर धरना को समाप्त करा दिया।

इसी मामले को लेकर बाद में बात बढ़ गयी। इसके बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गयी थी।

spot_img

Latest articles

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...

रामगढ़ में एंटी क्राइम अभियान तेज, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Anti-crime Drive Intensified in Ramgarh: जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए देर...

खबरें और भी हैं...