Latest Newsविदेश‘X’ के बाद अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी लगा प्रतिबंध, पाकिस्तान...

‘X’ के बाद अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी लगा प्रतिबंध, पाकिस्तान सरकार ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

“Pakistan Targets Facebook and Instagram Following ‘X’ : पाकिस्तान (Pakistan) की सरकार ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ को करीब 6 महीने तक सफलतापूर्वक प्रतिबंधित रखने के बाद Facebook और Instagram जैसे मंचों को भी निशाना बनाया और आम लोगों तक इनकी पहुंच रोक दी है।

सरकार के इस कदम को सोशल मीडिया (Social Media) पर पूर्ण रोक की योजना के तौर पर देखा जा रहा है।

पाकिस्तान में बुधवार से फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे उपयोगकर्ताओं को विभिन्न इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISP) के सोशल मीडिया मंच तक पहुंच बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ उपयोगकर्ताओं को मेटा के स्वामित्व वाले अन्य  Apps  जैसे व्हाट्सऐप (Whatsapp) के साथ भी समस्याएं आ रही हैं।

पाकिस्तान की सरकार ने आम जनता तक फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) की पहुंच रोकने के संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

यह प्रतिबंध उच्च न्यायपालिका, पूर्व PM इमरान खान (Former PM Imran Khan) की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) और शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान के बीच चल रही खींचतान के बीच लगाया गया है। माना जाता है कि पाकिस्तान में सरकार सेना चला रही है।

CM मरयम नवाज (CM Maryam Nawaz) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने संघीय सरकार से छह से 11 मुहर्रम (13 से 18 जुलाई) तक पंजाब प्रांत में सभी सोशल मीडिया मंच जैसे Youtube, X, Whatsapp, Facebook, Instagram, TikTok आदि पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया था

ताकि पवित्र महीने के दौरान ‘‘सांप्रदायिक हिंसा को उकसाने वाली घृणा सामग्री, गलत सूचना आदि को नियंत्रित किया जा सके। पंजाब प्रांत में पाकिस्तान की सबसे अधिक 12 करोड़ आबादी रहती है।

दूरसंचार कंपनी ‘नयाटेल’ ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘पिछले दो दिन से देश भर में सभी सेवा प्रदाताओं द्वारा मुहैया कराई जा रही फेसबुक और इंस्टाग्राम सेवाएं बाधित हैं। यह रुकावट पहले से ही अवरुद्ध ट्विटर/X के अतिरिक्त है।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘ हम इस रुकावट के कारणों तथा यह प्रतिबंध कब हटाया जाएगा, इस बारे में पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।’’

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...