HomeUncategorizedपश्चिम बंगाल में​ Missile Test​ करने के लिए ITR ​बनाने का काम...

पश्चिम बंगाल में​ Missile Test​ करने के लिए ITR ​बनाने का काम अचानक ​रोका गया

Published on

spot_img

Missile Test in West Bengal: मिसाइलों का परीक्षण करने के लिए ओडिशा (Odisha) के चांदीपुर​ की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR ) ​बनाने की योजना मछुआरों और स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद​ अटकती नजर आ रही है।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के जुनपुट में मिसाइल प्रक्षेपण केंद्र​ बनाने का जुलाई में शुरू​ किया गया कार्य अचानक रोक दिया गया है।​गतिरोध जारी रहने के कारण​ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ​इस महत्वाकांक्षी परियोजना​ ने राजनीतिक मोड़ ​भी ले लिया है।

दरअसल, भारतीय सशस्त्र बलों के लिए निर्मित होने वाली मिसाइल, रॉकेट या अन्य किसी प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण करने के लिए फिलहाल ​ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR )​ है।​

इसी तर्ज पर एक और ITR ​ बनाने की जरूरत को देखते हुए पश्चिम बंगाल ​के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के जुनपुट में​ इसे बनाने का फैसला केंद्र सरकार ने लिया था, ताकि यहां से भी परीक्षण किये जा सकें।​ इसके लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय सहित केंद्र और राज्य सरकारों से मंजूरी ​ली गई ​थी।

​इसके बाद बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में अप्रैल में कार्य शुरू किया गया था​ लेकिन मछुआरों और स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद केंद्र का काम अचानक रोक दिया गया है।

DRDO ने हथियार प्रणालियों के लिए पश्चिम बंगाल के जुनपुट गांव में एक परीक्षण केंद्र स्थापित करने की परियोजना शुरू की है। दीघा के पास 8.73 एकड़ में फैले इस ​ITR पर हथियार प्रणालियों ​का परीक्षण ​किया जाना है।​ DRDO ​ ने सुरक्षा और पर्यावरण पर जोर देते हुए​ सुरक्षा मानदंडों का पालन करके परीक्षणों के दौरान स्थानीय समुदायों को न्यूनतम व्यवधान ​होने की बात कही है।​

DRDO ​ ने आसपास के लोगों, विशेष रूप से मछुआरों, किसानों की भलाई और ​उनकी आजीविका को संरक्षित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता ​जताई है​, ताकि क्षेत्र में शांति और सद्भाव बना रहे।

DRDO ने देश की हथियार प्रणालियों के लिए एक छोटा परीक्षण केंद्र बनाने के लिए भूमि, वायु, समुद्र, अंतरिक्ष और साइबर के रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों में अत्याधुनिक सेंसर, हथियार प्रणाली, प्लेटफॉर्म और संबद्ध उपकरणों को Design और विकसित करने का लक्ष्य रखा है।

​ ओडिशा के चांदीपुर की तरह जुनपुट भी बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित है, जो अपने एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) के लिए जाना जाता है।​

DRDO ​के एक अधिकारी ने कहा​ कि चूंकि हथियार प्रणालियों का समय पर परीक्षण सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए चांदीपुर से लगभग 70 किलोमीटर दूर दीघा के पास जुनपुट में एक और ​आईटीआर बनाने की परियोजना शुरू की गई।​ जुनपुट कोलकाता से 177 किमी और समुद्री रिसॉर्ट शहर दीघा से 40 किमी दूर है।

स्थानीय समुदाय ने संभावित पर्यावरणीय प्रभाव, आजीविका में व्यवधान और पारदर्शिता की कमी को लेकर चिंता जताई है। मिसाइल परीक्षणों के दौरान मछुआरे​ समुद्री गतिविधियों पर प्रतिबंध​ लगाए जाने को लेकर आशंकित हैं।

​हालांकि, ​प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस परियोजना का समर्थन करने का दावा करती है, ​लेकिन BJP सहित विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर प्रदर्शनकारियों का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करने का आरोप लगाया है। ​इसलिए गतिरोध जारी रहने के कारण​ इस मुद्दे ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है​, जिससे DRDO ​की यह महत्वपूर्ण परियोजना ​अटकती नजर आ रही है।

spot_img

Latest articles

रांची के सिरमटोली चौक तक कनेक्टिंग फ्लाइओवर का 6 पिलर लगभग रेडी

Ranchi News: रांची के कनेक्टिंग फ्लाइओवर प्रोजेक्ट में अच्छी प्रोग्रेस हो रही है। योगदा...

छठ पूजा में रांची-पटना ट्रेनों में कन्फर्म टिकट का संकट, वेटिंग लिस्ट लंबी

India Railway News: छठ पूजा के लिए बिहार जाने वालों की मुसीबत बढ़ गई...

झारखंड में बिजली टैरिफ का नया फॉर्मूला, JSERC ने जारी की 2025 नियमावली

Jharkhand State Electricity Regulatory Commission: झारखंड राज्य विद्युत विनियामक आयोग (JSERC) ने पूरे राज्य...

बोकारो के अफसरों का फोन ‘स्विच ऑफ’, बाबूलाल मरांडी का फूटा गुस्सा, ‘सरकार पर उठाया सवाल’

Bokaro News: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की एडमिनिस्ट्रेटिव सिस्टम पर...

खबरें और भी हैं...

रांची के सिरमटोली चौक तक कनेक्टिंग फ्लाइओवर का 6 पिलर लगभग रेडी

Ranchi News: रांची के कनेक्टिंग फ्लाइओवर प्रोजेक्ट में अच्छी प्रोग्रेस हो रही है। योगदा...

छठ पूजा में रांची-पटना ट्रेनों में कन्फर्म टिकट का संकट, वेटिंग लिस्ट लंबी

India Railway News: छठ पूजा के लिए बिहार जाने वालों की मुसीबत बढ़ गई...

झारखंड में बिजली टैरिफ का नया फॉर्मूला, JSERC ने जारी की 2025 नियमावली

Jharkhand State Electricity Regulatory Commission: झारखंड राज्य विद्युत विनियामक आयोग (JSERC) ने पूरे राज्य...