HomeUncategorizedबजट पेश करने के लिए इस बार भी वित्त मंत्री सीतारमण ने...

बजट पेश करने के लिए इस बार भी वित्त मंत्री सीतारमण ने पहनी खास कलर की साड़ी

Published on

spot_img

Finance Minister Sitharaman wore a special colored saree: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार 23 जुलाई को लोकसभा में मोदी 3.0 सरकार का बजट पेश किया। बजट भाषण के बीच वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman के लुक और उनके परिधान को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

दरअसल हर बार की तरह वित्त मंत्री ने अपने सातवें बजट के लिए बेहद ही खास लुक चुना है।

इस बार उन्होंने Off White Color की साड़ी पहनी है। साड़ी का बॉर्डर मैजेंटा और Golden Color से बना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने ब्लाउज भी मैजेंटा कलर की पहनी है। वहीं उनकी सादगी ने एक बार फिर से सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। इस पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब बजट के दिन वित्त मंत्री सीतारमण अलग लुक में नजर आई हैं। इससे पहले जब 2019 में उन्होंने अपना पहला बजट पेश किया था। तब से लेकर अब तक वित्त मंत्री के अलग-अलग लुक्स की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। साल 2024 के अंतरिम बजट के दौरान उन्होंने नीले रंग की हैंडलूम साड़ी (Handloom saree) पहनी थी। दरअसल नीले कलर को शांति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

बता दें कि मोदी 3.0 सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट है। इसके साथ वित्त मंत्री सीतारमण ने इस बार बजट पेश करने के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, वह लगातार 7वीं बार केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री भी बन गई हैं। इससे पहले मोरारजी देसाई ने छह बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

इसके साथ ही यह भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि वित्त मंत्री के तौर पर सबसे लंबा बजट भाषण संसद में निर्मला सीतारमण के नाम है। उन्होंने साल 2020 में 2 घंटे 42 मिनट का बजट भाषण दिया था। वह अस्वस्थ होने के कारण अपना पूरा बजट भाषण नहीं पढ़ पाई थीं और बाद में ओम बिरला ने उनके बजट भाषण को पूरा किया था।

वैसे यह भी बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम बजट पेश करने को लेकर एक दुर्लभ उपलब्धि है। उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा बार Budget पेश किया है। जिसमें से 5 वार्षिक बजट और एक अंतरिम बजट पेश करने के साथ ही कुल 10 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड उनके नाम है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...