TDS चूक के लिए SOP लेकर आएगी केंद्र सरकार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने…

सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह आयकर अधिनियम (Income Tax act) की व्यापक समीक्षा करेगी ताकि इसे पढ़ना आसान हो सके।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Central Government will Bring SOP for TDS Defaults: सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह आयकर अधिनियम (Income Tax act) की व्यापक समीक्षा करेगी ताकि इसे पढ़ना आसान हो सके।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए यह भी कहा कि सरकार TDS चूक के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) लेकर आएगी। ऐसे अपराधों के लिए समझौते को सरल और युक्तिसंगत बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि धर्मार्थ ट्रस्ट के लिए दो कर छूट व्यवस्थाओं को एक में मिला दिया जाएगा।

इसके अलावा, वित्त वर्ष 2022-23 में 58 प्रतिशत कॉरपोरेट कर सरलीकृत कर व्यवस्था से आया है।

सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि दो-तिहाई से अधिक व्यक्तियों ने नई आयकर व्यवस्था का लाभ उठाया है।

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि क्रेडिट, ई-कॉमर्स, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून, MSME सेवा वितरण और शहरी शासन के लिए डीपीआई ऐप विकसित किए जाएंगे।

Share This Article