दनुवा घाटी में पलटी लोहे के एंगल से लदी ट्रक, कांवड़ियाें ने बचाई उपचालक की जान, चालक की मौत

हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड (Chauparan Block) के दनुवा घाटी में सोमवार को लोहे के एंगल से लदी एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Road Accident : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड (Chauparan Block) के दनुवा घाटी में सोमवार को लोहे के एंगल से लदी एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।

वहीं उपचालक गंभीर रूप हो घायल है। मृतक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के ग्राम नगला बहोरी, मैनपुरी निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रक कोलकाता से लोहे का एंगल लोड कर पंजाब जा रहा था। इसी दौरान जीटी रोड दानुवा घाटी के समीप अचानक टेलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिससे Truck में लदे लोहे के एंगल चारों ओर बिखर गए और ट्रक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

कांवड़ियाें ने उपचालक को पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद ट्रक के पीछे आ रहे कुछ कांवड़ियाें ने घायल उपचालक को अपने साथ ले जाकर Apex Hospital में भर्ती करवाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और राहत कार्य चला कर ट्रेलर में दबे चालक को वाहन से बाहर निकाला और एम्बुलेंस से सामुदायिक अस्पताल चौपारण लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share This Article