Homeझारखंडलातेहार में भाकपा माओवादियों ने दिनदहाड़े दो मोबाइल टावर को किया आग...

लातेहार में भाकपा माओवादियों ने दिनदहाड़े दो मोबाइल टावर को किया आग के हवाले

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CPI Maoists Set Fire In Latehar  : लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दवना- दुरूप गांव में उत्पात मचाते हुए भाकपा माओवादियाें (CPI Maoists) ने BSNL और Jio के मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया।

नक्सलियों ने एक टावर के मशीन में आग लगा दी। जबकि दूसरे टावर के सोलर पैनल को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर एक बजे लगभग 10 की संख्या में माओवादी नक्सली दवना दुरूप गांव पहुंचे थे और गांव में लगे बीएसएनएल के एक टावर में आग लगा दी।

नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान जारी

इससे टावर का मशीन जल गया। वहीं दूसरे जियो के टावर में लगे सोलर पैनल को क्षतिग्रस्त कर दिया । घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल की ओर चले गए।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद SP Kumar Gaurav के निर्देश पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। पुलिस के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

ज्ञात हो कि दवना दुरूप के इलाके में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना अक्सर मिलती है। माओवादी कमांडर छोटू खरवार अपने दस्ते के साथ इस इलाके में भ्रमणशील रहता है। संभावना जताई जा रही है कि छोटू खरवार के दस्ते के द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया होगा।

इधर इस संबंध में SP कुमार गौरव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...