Homeझारखंडचुनाव आयोग की 12 सदस्यीय टीम पहुंची रांची, विधानसभा चुनाव को लेकर...

चुनाव आयोग की 12 सदस्यीय टीम पहुंची रांची, विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पहलुओं पर होगा मंथन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Election Commission :  झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने भारत निर्वाचन आयोग की Team आज दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंची है।

चुनाव आयोग की 12 सदस्यीय टीम आज सुबह 9 बजे रांची पहुंची। जिसके बाद CEC के रवि कुमार ने आयोग की टीम को रीसिव किया। मौके पर झारखंड पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। चुनाव आयोग की टीम होटल रेडिशन ब्लू में रूकी हुई है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में दो निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार व डॉ सुखबीर सिंह संधु, तीन सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमीश्नर धर्मेंद्र शर्मा, डिप्टी इलेक्शन कमीश्नर संजय कुमार और उनके सपोर्ट के लिए पांच पदाधिकारी अशोक कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अनुज चांडक समेत कुल 12 सदस्यीय टीम रांची पहुंची है।

रेडिशन ब्लू में राजनीतिक दलों के साथ बैठक

बताते चलें चुनाव आयोग की टीम झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विभिन्न पहलुओं पर मंथन करेगी। चुनाव आयोग रांची के होटल Radisson Blue में राजनीतिक दलों के साथ बैठक होगी।

इस बैठक में छह राष्ट्रीय पार्टियां आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी), इंडियन नेशनल कांग्रेस व नेशनल पीपुल्स पार्टी और तीन क्षेत्रीय पार्टियों आजसू पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक होगी।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...