Homeझारखंडशेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 3 करोड़ 15...

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 3 करोड़ 15 लाख रुपये

Published on

spot_img

Sheikh Bhikhari Medical College:  शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुंदरीकरण समेत अन्य सुविधा बहाल करने को लेकर तीन करोड़ 15 लाख 55 हजार 900 रुपये खर्च किये जायेंगे। यह कार्य जिला परिषद द्वारा बीएमएफटी मद से होगा। मरीजों की स्वास्थ्य सुविधा, भवन मरम्मत और सुंदरीकरण पर खर्च होगा।

अस्पताल परिसर में मरीजों के लिए स्ट्रेचर, व्हील चेयर की खरीदारी, परिसर में पथ निर्माण और एक वार्ड से दूसरे वार्ड मरीजों को ले जाने के लिए स्ट्रेचर चलने लायक पथ बनाया जायेगा। इस पर 83 लाख 60 हजार 900 रुपये खर्च किया जायेगा।

ट्रामा सेंटर और मरीज निबंधन भवन के सुंदरीकरण पर 53 लाख 39 हजार 300 राशि खर्च होगी, इसके अलावा लेबर रूम की व्यवस्था पर 36 लाख 40 हजार 900, आयुष भवन के उन्यन कार्य पर 11 लाख 81 हजार 600 खर्च किये जायेंगे।

पुराना कैंटीन भवन को बेहतर बनाने के लिए 18 लाख 31 हजार 300 रुपये और जिला यक्ष्मा टीबी भवन पर 10 लाख 52 हजार 300, टीबी मरीजों के लिए यक्ष्मा वार्ड के उन्यन पर 21 लाख 97 हजार 900 खर्च होंगे, मॉडल रूटीन इमुनाइजेशन सेंटर पर 36 लाख 63 हजार 700, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुराना कैंटीन भवन के ऊपरी तल्ले में बहुदेशीय भवन निर्माण पर 23 लाख 31 हजार 800 रुपये खर्च होगा।

अस्पताल परिसर में दो हाई मास्ट लाइट लगाने पर 19 लाख 56 हजार 200 रुपये खर्च होगा। यह लाइट ब्लड बैंक और पोस्टमार्टम हाउस के समीप लगाये जायेंगे। इन सभी योजनाओं के निर्माण के लिए जिला परिषद ने निविदा निकाली है। सभी कार्य चार से छह माह में पूरा करना है।

इसका निविदा डालने की तिथि पांच से 12 अक्टूबर निर्धारित है। जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता आशीष आनंद ने सोमवार को बताया कि निविदा कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कार्य चालू किया जायेगा।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...