Latest NewsUncategorizedपश्चिम बंगाल में बेपटरी हुई मालगाड़ी, पटरी से उतरे 6 डिब्बे, कई...

पश्चिम बंगाल में बेपटरी हुई मालगाड़ी, पटरी से उतरे 6 डिब्बे, कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Goods Train Derailed in West Bengal: पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में न्यू मयनागुड़ी स्टेशन (New Maynaguri Station) के पास मंगलवार की सुबह एक मालगाड़ी के 6 डिब्बे बेपटरी हो गए।

गनीमत रही की मालगाड़ी खाली थी। इस घटना से किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय मालगाड़ी की रफ्तार काफी धीमी थी, इसलिए कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

पटरी से उतरे डिब्बों की चपेट में आने से स्टेशन पर दो बिजली के खंभे और पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ रेलवे अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

मामले की गहन जांच शुरू

इधर घटना के बाद कई ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया गया। पटरी से उतरे देबो को पटरी पर वापस चढ़ाने का काम शुरू हो गया है।

इस संबंध में रेलवे सूत्रों ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

पहले हुआ था कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर

बताते चलें 17 जून को भी दार्जिलिंग जिले के रंगापानी स्टेशन के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी (Kanchenjunga Express and a Goods Train) के बीच टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी।

मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से पीछे से टकराई थी। गनीमत यह रही थी कि हताहतों की संख्या बहुत ज़्यादा नहीं थी, क्योंकि कंचनजंगा एक्सप्रेस के आखिरी दो डिब्बे पार्सल कोच और गार्ड के डिब्बे थे।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...