HomeUncategorized'फिल्म सिकंदर'... सलमान खान का फर्स्ट लुक आया सामने

‘फिल्म सिकंदर’… सलमान खान का फर्स्ट लुक आया सामने

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Movie Sikander Salman Khan’s first Look: बॉलीवुड के ‘दबंग’ Salman khan  के फैंस उनके ग्रैंड कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान आने वाली ईद 2025 में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं।

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikander) ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से भाईजान एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं।

लेकिन अब सलमान खान ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। सलमान ने ‘सिकंदर’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। आगामी फिल्म से सलमान का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अभिनेता सलमान खान द्वारा शेयर की गई फोटो में वह जिम में अपनी कातिलाना मसल्स दिखाते नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार ने सिकंदर के सेट से अपना पहला लुक शेयर करके Internet पर तहलका मचा दिया है।

साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में सलमान खान के रोल की चर्चा हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन गजनी के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसमें सलमान खान एक अलग किरदार में नजर आएंगे।

'फिल्म सिकंदर'... सलमान खान का फर्स्ट लुक आया सामने - 'Film Sikandar'... Salman Khan's first look revealed

सलमान खान ने शेयर किया सिकंदर का नया पोस्ट

सलमान खान ने शेयर किया सिकंदर का नया पोस्ट (Sikandar’s New Post)। इस पोस्टर में सलमान खान सिकंदर के सेट पर जिम करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘सिकंदर’ एक्टर का दाढ़ी वाला लुक वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है।

सलमान खान की बॉडी और मसल्स पर फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान रहता है। फैंस को उनका दमदार और मसलमैन लुक काफी पसंद आता है।

'फिल्म सिकंदर'... सलमान खान का फर्स्ट लुक आया सामने - 'Film Sikandar'... Salman Khan's first look revealed

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसमें रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी हैं। सिकंदर के सेट से सलमान खान की इस वायरल फोटो से यह कहा जा सकता है कि एक्टर की इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...