Latest NewsUncategorizedमहालक्ष्मी मर्डर : पुलिस की गिरफ्त में आने के पहले ही आरोपी...

महालक्ष्मी मर्डर : पुलिस की गिरफ्त में आने के पहले ही आरोपी रे ने दे दी जान, अब…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Mahalaxmi Murder Case: महालक्ष्मी मर्डर केस (Mahalaxmi Murder Case) का मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे लगता, इससे पहले ही उसने अपनी जान दे दी।

जैसा कि पता है, हत्या का आरोपी मुक्ति रंजन प्रताप रे (Mukti Ranjan Pratap Ray) ने महालक्ष्मी की हत्या कर शव के कई टुकड़े किए और फ्रिज में रख दिए। पूरे मामले को लेकर आरोपी की मां ने जो खुलासे किए हैं वो चौंकाने वाले हैं।

मीडिया को दिए बयानों में कहा है कि वह मंगलवार को रात करीब 10 बजे घर आया था। वह परेशान लग रहा था, तो मैंने पूछा कि क्या हुआ। इस पर उसने कहा कि एक गलती कर दी है।

जब मैंने उस पर दबाव डाला, तो उसने कहा कि उसने बेंगलुरु में एक महिला का मर्डर कर दिया है। मां का दावा है कि जब उन्होंने कारण पूछा, तो रे ने बताया कि पीड़िता ने उससे रुपये और सोने की चेन ले ली थी। उसने कहा था कि उसने करीब 15 दिन पहले अपराध किया है।

महिला के कहने पर कुछ युवाओं ने धमकाया

बुजुर्ग महिला का दावा है कि कर्नाटक में एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया था, लेकिन 1 हजार रुपये देने के बाद वह बाहर आ गया था।

उनका कहना है कि अपराध से कुछ समय पहले ही रे को महिला के कहने पर कुछ युवाओं ने धमकाया था। उन्होंने कहा, इसके बाद वह महिला के घर गया, जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। मेरे बेटे ने गला दबाकर उसकी हत्या (Murder) कर दी।

उन्होंने कहा, जब उसने घटना के बारे में बताया, तो मैं हैरान थी। इसके बाद वह सो गया। सुबह करीब 4 बजे उसने कहा कि वह जा रहा है, क्योंकि वह नहीं चाहता कि पुलिस की जांच की वजह से परिवार पर असर पड़े।

इसके बाद उसने पानी पिया और निकल गया। रिपोर्ट के अनुसार, घर आने से पहले आरोपी अपने छोटे भाई के रूम पर भी गया था, जहां वह रहकर पढ़ाई कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस को जांच के दौरान मुक्ति की एक डायरी मिली है, जिसमें उसने कथित तौर पर इस अपराध के कारण को स्पष्ट किया है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...