Latest Newsबिहारपटना में मंत्री के कर्मी का मोबाइल बाइक सवार स्नैचरों ने झपटा,...

पटना में मंत्री के कर्मी का मोबाइल बाइक सवार स्नैचरों ने झपटा, मामला दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Snatchers on Mobile Bike Pounced: पटना में Nitish Kumar के मंत्री नीरज कुमार बबलू के कर्मी कुणाल कुमार का मोबाइल, बाइक सवार स्नैचरों (Snatchers) ने झपट लिया।

मामला, सचिवालय थाने में दर्ज किया गया है। कुणाल करीब साढ़े दस बजे अपना काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। विकास भवन के पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए।

कुणाल ने बताया कि मैंने सोचा कोई जान पहचान का होगा। मैं कुछ समझ पाता इसके पहले बदमाश ने मेरे शर्ट की पैकेट से मोबाइल झपटते हुए फरार हो गए।

वहीं, दूसरी ओर पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में निर्वाचन विभाग (Election Department) के अधिकारी राजीव कुमार के साथ मारपीट हुई है। अधिकारी ऑफिस से अपने घर जा रहे थे।

अधिकारी की कार दूसरे कार में सट गई

अधिकारी के साथ उनकी गाड़ी में उनका भाई भी था। अधिकारी की कार दूसरे कार में सट गई। इसके बाद दूसरे कार सवार बदमाश ने अधिकारी और उनके भाई के साथ गाली-गलौज के साथ मारपीट (Beating) भी की।

मामला, सचिवालय थाना में दर्ज कराया गया है। दोनों ही घटना सचिवालय थाना क्षेत्र की है। दोनों मामलों में FIR दर्ज हुई है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के बताए लोकेशन के आसपास लगे कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है। ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। साथ ही साथ पुलिस उनके गाड़ियों का पता भी लगाने की कोशिश कर रही है।

spot_img

Latest articles

जमशेदपुर के दौरे पर 26 फरवरी को मरीन ड्राइव पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को जमशेदपुर दौरे पर आ रही हैं।...

झारखंड में अप्रैल से शुरू होगा SIR! जानें कौन-कौन से दस्तावेज रखने होंगे तैयार

रांची: राजनीतिक हलचल और बहसों के बीच अब झारखंड में मतदाता सूची को लेकर...

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और जेएमएम नेता राकेश महतो की हत्या

गिरिडीह : पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या कर दी गयी है।...

भाजपा समर्थित मेयर पद की उम्मीदवार रोशनी खलखो के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया जनसंपर्क

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भाजपा समर्थित मेयर पद की...

खबरें और भी हैं...