Latest Newsविदेशशिगेरु इशिबा बने जापान के नए PM, फुमियो किशिदा ने दिया इस्तीफा

शिगेरु इशिबा बने जापान के नए PM, फुमियो किशिदा ने दिया इस्तीफा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fumio Kishida Resigned: जापानी PM फुमियो किशिदा (PM Fumio Kishida) और उनके मत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद जापान की संसद ने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख शिगेरु इशिबा को औपचारिक रूप से देश का नया प्रधानमंत्री चुना।

इशिबा को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (Liberal Democratic Party) का नेता चुना गया था, ताकि वे किशिदा की जगह ले सकें। इसके साथ ही इशिबा 27 अक्टूबर को संसदीय चुनाव कराने की योजना बना रहे हैं।

इशिबा ने अपने मंत्रिमंडल के गठन से पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की घोषणा करते हुए चुनाव की तारीख का उल्लेख किया। किशिदा भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं।

वित्त मंत्री के रूप में कात्सुनोबु काटो और मुख्य कैबिनेट सचिव के रूप में योशिमासा हयाशी के अपने पद पर बने रहने की संभावना है। जानकारी के अनुसार इशिबा के करीबी माने जाने वाले पूर्व रक्षा प्रमुख ताकेशी इवाया विदेश मंत्री का पद संभालने वाले है।

वित्त मंत्रालय में काटो की नियुक्ति पर नजर रहेगी

जनरल नकातानी की रक्षा मंत्रालय में वापसी होगी। नकातानी 2016 में भी देश के रक्षा मंत्री थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीनियर नेता योजी मुटो अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय का कार्यभार संभाल सकते है।

इशिबा जापान के सबसे करीबी सहयोगी, संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ कूटनीति पर रहने वाला है। उन्होंने विभिन्न मंचों से बार-बार वाशिंगटन के साथ अधिक संतुलित संबंध कायम करने के संकेत भी दिए हैं। उन्होंने चीन को रोकने के लिए सामूहिक सुरक्षा समूह नाटो का एक एशियाई संस्करण बनाने का भी प्रस्ताव रखा है, एक ऐसा विचार जिससे बीजिंग नाराज हो सकता है।

वित्त मंत्रालय में काटो की नियुक्ति पर नजर रहेगी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) के प्रशासन में प्रमुख पदों पर कार्य किया हुआ है। इस दौरान विस्तारवादी राजकोषीय और मौद्रिक नीतियों को अपनाया था।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...