Homeभारतजारी रहेगा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन: अखिलेश यादव

जारी रहेगा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन: अखिलेश यादव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Samajwadi Party and Congress alliance: समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने कहा कि उनकी पार्टी का इंडिया गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस से गठबंधन जारी रहेगा।

जल्द ही UP की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। सपा इनमें से 6 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बरकरार रहने को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर अखिलेश का यह बयान अहम माना जा रहा है।

अखिलेश ने सैफई में अपने पिता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर कांग्रेस से गठबंधन जारी रहने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा कि आज समय नहीं है इस पर चर्चा करने का लेकिन जहां तक इंडिया गठबंधन का सवाल है तो मैं कहना चाहूंगा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा।

सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर अटकलें

सपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में कांग्रेस की हार के बाद बुधवार को उपचुनाव वाली 10 में से छह सीटों फूलपुर, मझवां, करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर और सीसामऊ पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस उनमें से फूलपुर और मझवां सीटों पर दावेदारी कर रही थी।

ऐसे में सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। सपा और कांग्रेस ने ‘इंडिया गठबंधन के तहत पिछला लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए सपा ने यूपी में 37 और कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत हासिल की थी। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार पर उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव पर चर्चा अभी करना ठीक नहीं है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...