HomeUncategorizedनायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी समेत भाजपा...

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Nayab Singh Saini Swearing in Ceremony : हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में 48 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही भाजपा ने इतिहास रचा है। अब हरियाणा की जनता को उनका मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है।

17 अक्टूबर को प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सैनी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह (Swearing in ceremony) में PM Modi समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला के सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इससे पहले सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में कार्यक्रम रखा गया था।

लेकिन किसी कारणवश कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। अब इसे पंचकूला के सेक्टर-5 शालीमार दशहरा ग्राउंड में किया जा रहा है।

हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों में उत्साह और जोश का माहौल

रविवार को दशहरा ग्राउंड का निरीक्षण करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। यहां शपथ ग्रहण समारोह के लिए भव्य स्टेज तैयार किया जा रहा है।

Nayab Saini ने अभी हाल ही मैं अपने शपथ ग्रहण समारोह के बारे में कहा था, हरियाणा प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों में उत्साह और जोश का माहौल है।

राज्य में भाजपा तीसरी बार लगातार पूर्ण बहुमत के साथ आई है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय मिल चुका है। साथ ही पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी समारोह में आ रहा है।

बता दें कि इस साल मार्च में मनोहर लाल की जगह नायब सिंह सैनी को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया था। वह 17 अक्टूबर को दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।

हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा के लिए वोटिंग हुई थी और 8 अक्टूबर को मतगणना हुई थी। चुनाव परिणाम में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

उसने 90 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया। लेकिन, कांग्रेस ने अपनी हार के लिए EVM and Election Commission को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस ने 20 शिकायतों के साथ चुनाव आयोग का भी रुख किया है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...