रांची के नए DC वरुण रंजन ने संभाला पदभार

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi’s new DC Varun Ranjan: चुनाव आयोग (Election Commission) की आपत्ति के बाद आखिरकार रांची DC को बदल दिया गया है।

वरुण रंजन रांची के नए DC बनाये गये हैं। रांची के नए DC Varun Ranjan ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से पदभार लिया। वरुण रंजन 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं।

उल्लेखनीय है कि वरुण रंजन इससे पहले धनबाद के DC थे लेकिन PM के कार्यक्रम में ड्यूटी में कोताही बरतने पर उन्हें हटा दिया गया था।

मृत्युंजय कुमार वर्णवाल को मनरेगा आयुक्त बनाया गया

रांची DC के पद पर पदस्थापित होने के कुछ दिन बाद चुनाव आयोग ने मंजूनाथ भजंत्री को DC बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी।

कार्मिक द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब मंजूनाथ भजंत्री को JSLPS के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि JSLPS के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित Mrityunjay Kumar वर्णवाल को मनरेगा आयुक्त बनाया गया है।

Share This Article