Latest NewsझारखंडNH-33 ओरमांझी टोल प्लाजा के पास चंद मिनटों में धूं-धूंकर जल गई...

NH-33 ओरमांझी टोल प्लाजा के पास चंद मिनटों में धूं-धूंकर जल गई शिवम बस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fire In Shivam bus : रामगढ़ रांची राष्ट्रीय NH-33 पर रविवार की शाम एक यात्री बस शिवम् (Passenger Bus Shivam) में अचानक आग लग गई।

TOLL PLAZA के पास हुए इस हादसे के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।

लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई भी उसके नजदीक नहीं जा पा रहा था। धीरे-धीरे कर पूरी बस धूं-धूं कर जल गई।

पूरी बस जलकर राख हो गई

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। लेकिन पूरी बस जलकर राख हो गई।

बताया जा रहा है कि रांची से बिहार जाने वाली शिवम बस JH22B3663 यात्रियों को लेकर निकली थी। शाम में जैसे ही वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पहुंची, वहां उसके केबिन में Short Circuit से आग लग गई।

AC बस पूरी तरीके से पैक थी और आग धीरे-धीरे यात्रियों की तरफ बढ़ने लगी। जैसे ही आग लगी बस पर सवार सभी लोग उतर गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। लेकिन उनकी सारी कोशिशें नाकाम रही।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...