Homeझारखंडफिर से आसमान में छाएंगे बादल, झारखंड में दीपावली तक होगी झमाझम...

फिर से आसमान में छाएंगे बादल, झारखंड में दीपावली तक होगी झमाझम बारिश, यहां सबसे अधिक…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

 Heavy Rain in Jharkhand Till Diwali : झारखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश (Rain) हो रही है। वहीं बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है।

हालांकि आज यानी रविवार को मौसम हल्का साफ हो गया है। लेकिन एक बार फिर से आसमान में काले बादल छा सकते हैं।

दरअसल मौसम विभाग (Meteorological department) के अनुसार दीपावली तक यानी 31 अक्टूबर तक झारखंड में बारिश के असार है। वहीं आज भी कई राज्यों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला-खूंटी समेत कई जिलों में मौसम साफ रहेगा, जबकि सोमवार को आंशिक बारिश हो सकती है।

झारखंड में पड़ा दाना तूफान का असर

ओडिशा में आए दाना तूफान का असर झुमरीतिलैया और कोडरमा (Jhumritilaiya and Koderma) जैसे इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। बीते 24 घंटे में तापमान में लगभग 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी होती रही।

शाम के समय झुमरीतिलैया के मुख्य मार्ग, स्टेशन रोड, झंडा चौक, जैन गली, हटिया रोड और रांची-पटना रोड जैसे प्रमुख स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा, जिससे फुटपाथ पर दुकानदारी करने वालों और स्थानीय व्यवसायियों को नुकसान हुआ है। स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों की दिनचर्या पर भी इस मौसम का असर पड़ा है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...