HomeभारतPM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की झारखंड की...

PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की झारखंड की सोहराई पेंटिंग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM Modi met Russian President Vladimir Putin: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हाल ही में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS summit) में विभिन्न देशों के नेताओं को भारतीय हस्तशिल्प के रूप में अनमोल उपहार भेंट किए हैं।

इसमें उन्होंने रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin को झारखंड के हजारीबाग जिले की पारंपरिक सोहराई पेंटिंग भेंट की, जो स्थानीय आदिवासी कला का प्रतीक है।

सोहराई पेंटिंग की खासियत

बताते चलें सोहराई पेंटिंग को “एक जिला, एक उत्पाद” (ODOP) के तहत मान्यता प्राप्त है और यह अपने प्राकृतिक रंगों और सादगी के लिए जानी जाती है।

इसमें कलाकार जटिल डिजाइन बनाने के लिए टहनियों, चावल के भूसे और उंगलियों का उपयोग करते हैं।

वहीं मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान को महाराष्ट्र के कारीगरों द्वारा निर्मित ‘मदर ऑफ पर्ल’ (MOP) सी-शेल फूलदान भेंट किया, जो राज्य की शिल्पकला और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक है।

इसके अलावा, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव (Shaukat Mirziyoyev) को उन्होंने वारली पेंटिंग दी, जो महाराष्ट्र की प्रसिद्ध वारली जनजाति की कला है।

यह लगभग 5,000 साल पुरानी मानी जाती है और अब विश्व स्तर पर अपनी अनूठी शैली और सौंदर्य के लिए पहचानी जाती है।

वारली कला प्रकृति, त्योहारों और सामुदायिक जीवन को सरल ज्यामितीय आकृतियों के माध्यम से दर्शाती है और इसे 2014 में भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्राप्त हुआ है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...