Homeझारखंडभाजपा नेताओं के बोल सांप से भी ज्यादा जहरीले: हेमंत साेरेन

भाजपा नेताओं के बोल सांप से भी ज्यादा जहरीले: हेमंत साेरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Hemant Soren In Latehar: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) लातेहार जिले के हेरहंज प्रखंड में मंगलवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जहां झामुमो के पक्ष में वोट मांगा, वहीं भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के बोल सांपों से भी ज्यादा जहरीले हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांट कर चुनाव जीतना चाह रही है। परंतु झारखंड की जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों के दौरान उन्होंने झारखंड राज्य में यहां के लोगों के लिए जितने कार्य किया, जितनी योजनाएं चलाई ,इसका सीधा लाभ यहां के लोगों को ही मिला। भाजपा और उसके व्यापारी मित्र यह नहीं चाहते कि झारखंड के गरीबों का कल्याण हो।

आने वाले 5 वर्षों में झारखंड राज्य का कायाकल्प होगा

इसीलिए पांच वर्षों तक लगातार उन्हें परेशान किया गया। झूठे आरोप में जेल भी भेजा गया। परंतु भाजपा के प्रताड़ना से उन्होंने हार नहीं मानी और झारखंडियों के विकास के लिए हमेशा आगे बढ़ता रहा।

हेमंत सोरेन ने कहा कि आज झारखंड की महिलाओं को मइयां सम्मान योजना से आर्थिक समृद्धि मिल रही है। लोगों का बिजली भी माफ होने से उन्हें आर्थिक बोझ से छुटकारा मिला है। युवाओं के लिए कई प्रकार के रोजगार के साधन उपलब्ध हुए, सरकारी नौकरी मिली।

आने वाले 5 वर्षों में झारखंड राज्य का कायाकल्प होगा। कई जनकल्याणकारी योजनाएं (Public Welfare Schemes) चलाई जाएगी। महिलाओं के खाते में प्रत्येक वर्ष 1 लाख रुपए भेजे जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील किया कि लातेहार विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम प्रत्याशी वैद्यनाथ राम (JMM candidate Vaidyanath Ram) को वोट देकर विजई बनाएं।

मौके पर प्रत्याशी वैद्यनाथ राम ने भी संबोधित करते हुए सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...