Homeझारखंडजमशेदपुर में ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास से लोजपा (आर) के प्रदेश...

जमशेदपुर में ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास से लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष ने की मुलाक़ात

Published on

spot_img

LJP (R) State President met Governor Raghuvar Das: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राज्य प्रमुख बिरेन्द्र प्रधान (Birendra Pradhan) ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में ओडिसा के राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Arjun Munda से मुलाक़ात की।

छठ महापर्व को लेकर राज्यपाल रघुवर दास जमशेदपुर प्रवास पर है। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर यह मुलाक़ात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास NDA की प्रमुख घटक दल के रूप में शामिल है।

अमरप्रीत सिंह काले एवं समाजसेवी विकास सिंह से मुलाक़ात की

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) के निर्देशानुसार झारखंड में NDA की सरकार बनाने को लेकर लोजपा रामविलास संकल्पित है।

NDA उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने को लेकर पार्टी के बिहार के सांसद लगातार प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे है।

पार्टी के राज्य प्रमुख बिरेन्द्र प्रधान ने जमशेदपुर पूर्वी से NDA प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, पोटका से NDA प्रत्याशी मीरा मुंडा, जमशेदपुर पश्चिमी से NDA गठबंधन से ज़दयू के प्रत्याशी सरयू राय और भाजपा के नेता अमरप्रीत सिंह काले एवं समाजसेवी Vikas Singh से मुलाक़ात की।

मुलाक़ात के बाद प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने बताया कि इस बार प्रदेश में NDA गठबंधन की सरकार बननी तय है। कांग्रेस JMM की यह सरकार चंद दिनों की मेहमान है।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रधान, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक राय, लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम राय शामिल थे।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...