Homeझारखंडझारखंड में जीतने पर भाजपा और आजसू में से किसकी बनेगी सरकार?:...

झारखंड में जीतने पर भाजपा और आजसू में से किसकी बनेगी सरकार?: सुप्रियो भट्टाचार्य

Published on

spot_img

 Bhattacharya Aim AJSU’s Manifesto: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने आजसू के घोषणा पत्र (AJSU’s Manifesto) पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार जो गांव की सरकार बना रहे थे। वह रोजगार की सरकार बनायेंगे।

ये चुनाव तो दस सीट पर लड़ रहे है, और घोषणा पत्र में 30 गारंटी दे रहे है। सुनने में आ रहा है कि 10 में से 9 के मंत्रालय भी बांट दिये गये है। भट्टाचार्य ने कहा कि जहां उनका मुख्य दल भाजपा बोलता है कि स्थानीय नीति 1985 होगा।

आजसू बोलता है कि सर्वें सेटलमेंट के स्थानीय नीति लागू होगा। आजसू JMM की नकल कर बोलता है कि गोगो दीदी (GOGO Didi) में 2500 रुपये देंगे। भाजपा बोलती है कि 2100 रुपये देंगे।

NDA गठबंधन में मुख्यमंत्री बनने के लिए लाइन लगी हुई

भाजपा बोलती है कि हम पेशा कानून नहीं मानते है। आजसू बोलता है कि पेशा कानून को सख्ती से लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि आपस में ही तय कर लो ना।

सरकार भाजपा की बनेगी कि आजसू की बनेगी। उन्होंने कहा कि NDA का अलग संकल्प पत्र है और आजसू का अलग। उन्होंने कहा कि भाजपा और आजसू को पहले तय कर लेना चाहिए, जीतने पर सरकार किसकी बनेगी।

भट्टाचार्य शुक्रवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि अब तक लोजपा सामने नहीं आया है, जो एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। उसके घोषणा पत्र ही NDA का घोषणा पत्र होगा।

उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी बोल रहे है, कि NDA की सरकार बनेगी। दूसरी ओर आजसू बोल रही है हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि NDA गठबंधन में मुख्यमंत्री बनने के लिए लाइन लगी हुई है। इनमें से एक तो बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ही हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...