Latest Newsभारतजानिए कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान का महत्व, कल करें...

जानिए कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान का महत्व, कल करें ये उपाय होगी मां लक्ष्मी की कृपा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Importance of Bathing in Ganga on Kartik Purnima: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) का बेहद विशेष महत्व है।

इसे देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है और माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और महादेव दोनों की विशेष पूजा-अर्चना से भक्तों को आशीर्वाद प्राप्त होता है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान, व्रत, और दान का विशेष महत्व होता है।

इस वर्ष 15 नवंबर 2024 को भरणी नक्षत्र के साथ कार्तिक पूर्णिमा का योग बन रहा है, जो इसे और अधिक शुभ बनाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान (Ganga bath) करने और गंगा तट पर दान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

इस दिन धन की देवी लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक संपन्नता आती है। पूजा के दौरान लक्ष्मी चालीसा का पाठ करने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार

इस दिन भगवान विष्णु स्वयं हमारे बीच होते हैं और हमें आशीर्वाद देने के लिए तत्पर रहते हैं। इस दिन सभी नकारात्मक शक्तियां समाप्त हो जाती हैं।

इस दिन सभी सकारात्मक ऊर्जाएं स्वचालित होने लगती हैं। अत्यंत प्रबल देव उत्थान एकादशी के बाद ही कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाती है। इसी दिन भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार हुआ था। इसलिए धार्मिक ग्रंथों में इस दिन का बहुत खास महत्व है।

जानिए गंगा स्नान और दान का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना चाहिए, गंगा तट पर दीपक जलाना चाहिए और दीप दान करना चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के बाद पीले वस्त्र , पीले अनाज का, पीली वस्तुओं का दान करना बहुत लाभकारी होता है।

इस प्रकार भक्तों पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी परेशानियां दूर कर देते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

० कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा के दिन, पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी को पीली कौड़ी अर्पित की जाती हैं। इन कौड़ियों को अगले दिन के लिए तिजोरी में रख देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

० कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर चीनी मिला हुआ दूध चढ़ाएं। धार्मिक मान्यता है कि इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर पर उनकी कृपा बनी रहती है।

० चंद्रदेव की पूजा के लिए पूर्णिमा का दिन सर्वोत्तम माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को जल चढ़ाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य दें।

० कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करना और दीपदान करना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीप दान करने से माता लक्ष्मी और श्रीहरि भी प्रसन्न होते हैं।

Disclaimer : यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि News Aroma किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

spot_img

Latest articles

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

चाऊमीन-मैगी की लत, आंतों ने किया काम करना बंद, अहाना की मौत ने फिर उठाए जंक फूड पर सवाल?

Death Raises Questions About junk Food Again: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...

साल का आखिरी गोचर पड़ेगा भारी, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Budh Gochar : 29 दिसंबर को साल 2025 का आखिरी बड़ा गोचर होने जा...

खबरें और भी हैं...

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर में स्टीव रॉजर्स की ऑफिशियल वापसी

'Avengers Doomsday' Official Trailer Release : मार्वल की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे ( 'Avengers:...

4,317 करोड़ रुपये में बिकी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

Pakistan International Airlines Auction : पाकिस्तान के खराब आर्थिक हालात का अंदाजा इसी बात...