HomeझारखंडJMM का मतलब है जस्ट मनी मशीन: अनुराग ठाकुर

JMM का मतलब है जस्ट मनी मशीन: अनुराग ठाकुर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Anurag Thakur target JMM: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने गुरुवार काे हेमंत सरकार को भ्रष्टाचारी और लूटेरी सरकार बताते हुए जमकर घेरा।

उन्होंने झामुमो का मतलब बताते हुए कहा JMM यानी जस्ट मनी मशीन,(Just Money Machine) साथ ही कहा कि प्रदेश की जनता लूटेरी और भ्रष्टाचारी सरकार से त्रस्त है।

झारखंड को भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही इसको संवारेगी। उन्होने INDIA गठबंधन पर जमकर हमला बोला और कहा कि पिछले 5 साल में राजद-कांग्रेस-झामुमो सरकार ने झारखंड के लोगों को ‘लव-जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ ही दिया है। ठाकुर ने कहा कि, जनकल्याण के बजाय ‘जिहाद-कल्याण’ यहां पर चल रहा है और इसके कई उदाहरण यहां पर आपके सामने हैं।

उन्होंने कहा कि आदिवासी बहनों को बहला-फुसलाकर उनके अधिकार मारे जा रहे हैं। झारखंड की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस करती है।

यहां पर जल, जंगल और जमीन का घोर भ्रष्टाचार हुआ है। इस लूट वाली सरकार को अब जनता खुली छूट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं ने मन बना लिया है कि अब वे भाजपा सरकार बनाने जा रहे है।

उन्होंने सवाल पूछे, हेमंत सोरेन ने कितनी नौकरियां दीं? रिकॉर्ड पेपर लीक का काम हुआ। पेपर लीक तो बंद नहीं करवा पाए, लेकिन इंटरनेट बंद करवा दिए।

सरकार ने माना है कि 5 साल में मात्र 11,400 लोगों को ही नौकरी मिल पाई और बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया गया। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई थी, लेकिन 5 प्रतिशत भी नहीं मिल पाया है।

ठाकुर ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि, वहा कांग्रेस ने कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जनता को धोखा दिया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के वादों को फेल बताया।

कहा कि कांग्रेस ने राज्य में 10 गारंटी दी थी, लेकिन कोई भी पूरी नहीं हो पाई। ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकारें देशभर में विफल हो चुकी हैं, और इनकी नीतियों ने राज्यों को आर्थिक संकट में डाल दिया है।

कांग्रेस की तमाम गारंटियां फेल हो चुकी है

कर्नाटका में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता नारायण स्वामी (Narayan Swami) ने प्रेस वार्ता के दौरान कर्नाटका सरकार और कांग्रेस की गारंटी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस अपनी गारंटी पूरी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वहां कि जनता से झूठ बोलने का काम किया।

उन्होंने कहा खासकर शक्ति योजना और महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवाएं देने का वादा किया था, 200 यूनिट फ्री बिजली का वादा।

कांग्रेस की तमाम गारंटियां फेल हो चुकी है। स्वामी ने कहा कि कांग्रेस ऐसी गारंटियों का वादा करके सत्ता में आई है जिनको वे इन्हें पूरा नहीं कर सकते है।

भाजपा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा मीडिया सेंटर, रांची में प्रेस वार्ता की। इस दौरान कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता नारायण स्वामी, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...