Homeझारखंडरांची में कल रही सबसे अधिक ठंड, ला नीना के प्रभाव से...

रांची में कल रही सबसे अधिक ठंड, ला नीना के प्रभाव से तापमान में लगातार गिरावट

Published on

spot_img

Coldest Day in Ranchi: झारखंड के लगभग सभी जिलों में अब ठंड (Cold) काफी अधिक बढ़ गई है। सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाओं के कारण दिनभर कनकनी महसूस हो रही है।

वहीं राज्य की राजधानी रांची में मंगलवार को तापमान (Ranchi temperature) में तेज गिरावट देखी गई। कल राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान हैं। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड और भी अधिक बढ़ने वाली है।

झारखंड में ला नीना का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं ठंड को और तीव्र करेंगी। नवंबर के अंत और दिसंबर के पहले हफ्ते में राज्य में कड़ाके की ठंड महसूस होगी। ला नीना का प्रभाव झारखंड में साफ देखा जा रहा है, जिससे न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही हैं।

इस बार झारखंड में होगी अधिक ठंड

विशेषज्ञों का कहना है कि झारखंड में ठंड इस बार अधिक समय तक टिक सकती हैं। पहाड़ी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं और ला नीना प्रभाव (La Nina effect) के चलते कड़ाके की सर्दी महसूस की जाएगी।

झारखंड में बदलते मौसम का यह मिजाज सर्दियों की शुरुआत का संकेत हैं। आने वाले दिनों में ठंड का बढ़ता असर हर किसी को एहसास करा देगा कि सर्दियों की असली परीक्षा अभी बाकी हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...