Latest Newsभारतमहाराष्ट्र में NDA गठबंधन की चल रही आंधी, वर्तमान रुझानों में भाजपा...

महाराष्ट्र में NDA गठबंधन की चल रही आंधी, वर्तमान रुझानों में भाजपा को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Storm of NDA Alliance Going on in Maharashtra: शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम (Maharashtra Assembly Elections Result) की स्थिति स्पष्ट होने लगी है।

यहां भाजपा के नेतृत्व में NDA गठबंधन की एक तरह से आदि चल रही है। 288 सीटों में भाजपा ने 148 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

वर्तमान स्थिति के मुताबिक वह 127 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा के साथ ही एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की शिवसेना को भी बड़ी सफलता मिली है और 54 सीटों पर वह आगे है। यही नहीं चाचा शरद पवार से बगावत करने वाले अजित पवार (Ajit Pawar) की NCP भी 35 सीटों पर आगे है।

भाजपा का 84% स्ट्राइक रेट

अगर यह रुझान नतीजे में बदलते हैं, तो भाजपा की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। भाजपा का स्ट्राइक रेट 84 फीसदी का रहा है, जो राजनीतिक पंडितों को भी हैरान करने वाला है। याद रखें, महाराष्ट्र के चुनावी इतिहास में भाजपा को पहली बार इतनी अधिक सीटें मिलेंगी।

इससे पार्टी राज्य की सियासत में मजबूत होने के साथ ही गठबंधन में भी बेहद ताकतवर होकर उभरेगी और अपना ही सीएम बनाने में उसे सफलता मिल सकती है।

2014 में उतरे थे 260 उम्मीदवार

बता दें कि भाजपा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में 260 सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे, लेकिन 122 सीटों पर ही जीत मिली थी। 2019 में उसका शिवसेना (Shiv Sena) के साथ गठबंधन हुआ था और 150 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। 105 सीटों पर ही जीत मिली थी।

इस तरह देखें तो भाजपा को महाराष्ट्र के अपने चुनावी इतिहास में सबसे बड़ी जीत मिली है। इससे पहले भाजपा को 2009 में 46 और 2004 में 54 सीटों पर जीत मिली थी।

spot_img

Latest articles

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

पेसा नियमावली से गांवों को मिलेगी ताकत, शोषण पर लगेगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

Supriyo Bhattacharya Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने...

खबरें और भी हैं...

पटना में होगा ‘बिहार स्टार्टअप यात्रा’ का शुभारंभ, युवा उद्यमियों को मिलेगा नया मंच

पटना : बिहार के युवा उद्यमियों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए एक...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...