HomeझारखंडJMM के बैद्यनाथ राम को हराकर लातेहार से प्रकाश राम, भाजपा के...

JMM के बैद्यनाथ राम को हराकर लातेहार से प्रकाश राम, भाजपा के हरिकृष्ण सिंह को हराकर मनिका से रामचंद्र सिंह जीते

Published on

spot_img

Ramchandra Singh Won from Manika: लातेहार जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना (Votes Counting) लगभग पूरी हो गई।

लातेहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम अपने निकटतम प्रतिद्वंदी JMM के बैद्यनाथ राम को हराकर विजेता बने।

जबकि मनिका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह (Ramchandra Singh) अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के हरिकृष्ण सिंह को हराकर चुनाव जीते।

लातेहार से विजेता भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम को SDM अजय कुमार रजक ने प्रमाण पत्र दिया। जबकि मनिका विधानसभा क्षेत्र के विजेता कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह को महुआडांड़ SDM विपिन दुबे ने प्रमाण पत्र दिया।

लातेहार जिले में मतगणना इस बार काफी दिलचस्प हुई। लातेहार से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम काफी कड़ी टक्कर में चुनाव जीते।

रामचंद्र सिंह को कुल 74483 वोट मिले

उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बैद्यनाथ राम (Baidyanath Ram) को 752 मतों से हराया प्रकाश राम को कुल 96438 मत मिले,जबकि उनके प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैद्यनाथ राम को 95686 वोट मिले। इस प्रकार प्रकाश राम 752 मत से चुनाव जीते।

वहीं, मनिका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह बड़े अंतर से जीते। रामचंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के हरिकृष्ण सिंह को 16829 वोटो से हराया।

रामचंद्र सिंह को कुल 74483 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी हरिकृष्ण सिंह (Harikrishna Singh) को 57654 वोट मिले । इधर अपनी जीत के बाद दोनों प्रत्याशियों ने जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता और अपने कार्यकर्ताओं को दिया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...