Latest Newsझारखंडबड़कागांव में अंबा प्रसाद के हार की क्या रही वजह? कहीं जनता...

बड़कागांव में अंबा प्रसाद के हार की क्या रही वजह? कहीं जनता ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Amba Prasad’s defeat in Barkagaon: अपने हिट डायलॉग और तीखे बयानों से सबको आउट करने वाली अंबा प्रसाद (Amba Prasad) को बड़कागांव की जनता ने ही आउट कर दिया।

इस क्षेत्र में पहले उनके पिता Yogendra Sahu  ने जनता का दिल जीता और 5 साल तक विधायक रहे लेकिन सत्ता में आने के बाद अंबा प्रसाद अपने क्षेत्र की जनता से ही दूर हो गई। उन्होंने जितने विकास के वादे किए थे, शायद धरातल पर नहीं उतर पाए।

बड़कागांव वर्तमान समय में एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में परिवर्तित हो चुका है। जनता जिस उम्मीद से अंबा प्रसाद और उनके परिवार पर पिछले 15 वर्षों से भरोसा जाता रही थी, वह भरोसा चकनाचूर हो गया। जनता ने इस बार शायद यह ठान लिया था कि उस परिवार को अब मौका देने से नुकसान होने वाला है।

रोशन लाल चौधरी से अंबा प्रसाद को बड़ी हार मिली है। इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। यहां तक कि रुझान में भी बड़कागांव सीट को कांटे की टक्कर वाला स्थान बताया जा रहा था लेकिन जब EVM खुला और परिणाम सामने आए तो पता चला कि भाजपा यहां से क्लीन स्वीप कर चुकी थी।

रोशन लाल चौधरी पर जनता ने भरोसा जताया और अंबा को उसके जातिगत समीकरण का भी वोट नहीं मिल पाया।

10 राउंड के बाद स्पष्ट हो गया कि रोशन लाल चौधरी जीत चुके हैं

बड़कागांव विधानसभा सीट की मतगणना केरेडारी प्रखंड से शुरू की जाती है। केरेडारी और बड़कागांव प्रखंड अंबा और उनके परिवार वालों का गढ़ माना जाता रहा है।

पहले राउंड की मतगणना के बाद ही यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा ने कांग्रेस के इस अभेद किले को ध्वस्त कर दिया है।

लगातार रोशन लाल चौधरी (Roshan Lal Chaudhary) बढ़त बनाए रखे और हर राउंड के बाद उनकी स्थिति और मजबूत होती चली गई। 24 राउंड की मतगणना वाले इस क्षेत्र में 10 राउंड के बाद ही यह स्पष्ट हो गया कि रोशन लाल चौधरी जीत चुके हैं।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...