Latest Newsझारखंडझारखंड में किन VVIP की हुई जीत और किसे मिली हार, देखें...

झारखंड में किन VVIP की हुई जीत और किसे मिली हार, देखें लिस्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Which VVIP won and who lost in Jharkhand?: झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 (Jharkhand Assembly Election-2024) के नतीजों में Hemant Soren सरकार की फिर वापसी हुई है।

यहां हम बता रहे हैं उन प्रमुख चेहरों की, जो चुनावी मैदान में थे। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साहेबगंज जिले की बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे।

भाजपा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ गमलियाल हेम्ब्रम (Gamaliel Hembram) को उतारा था। यहां हेमन्त सोरेन को 95612 वोट मिले। उन्होंने 39791 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरायकेला सीट से चुनाव लड़ रहे थे। यहां चंपई सोरेन को 119379 वोट मिले और वे 20447 वोटों के अंतर से विजय हुए हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन गिरिडीह की गांडेय सीट से चुनाव लड़ रही था। इस चुनाव में झामुमो नेता के सामने जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी को उतारा गया था। यहां कल्पना मुर्मू सोरेन को 118521 वोट मिले और वे 16960 के अंतर से विजय हुई हैं।

इरफान अंसारी 43676 मतों के अंतर से विजय हुए

बसंत सोरेन दुमका से झामुमो के टिकट पर फिर मैदान में थे। सोरेन के सामने भाजपा से पूर्व सांसद सुनील सोरेन थे। यहां बसंत सोरेन को 95685 वोट मिले और वे 14588 मतों के अंतर से विजय हुए।

शिबू सोरेन की बहू और स्व. दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में थीं। जामताड़ा विधानसभा सीट पर इस चुनाव में सीता सोरेन का मुकाबला कांग्रेस के डॉ. इरफान अंसारी से था।

यहां इरफान अंसारी 133266 वोट पाकर 43676 मतों के अंतर से विजय हुए हैं। झारखंड के विधानसभा चुनाव में चर्चित सीटों में से सिल्ली सीट भी था।

इस चुनाव में उनके सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा से पूर्व विधायक अमित कुमार थे। यहां अमित कुमार 72741 वोट पाकर 23879 मतों के अंतर से विजय हुए हैं।

आदिवासी बहुल संथाल परगना क्षेत्र के पाकुड़ जिले के महेशपुर सीट पर भी दिलचस्प मुकाबले के आसार थे। एक तरफ झामुमो से राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री और झामुमो के दिग्गज नेता स्टीफन मरांडी थे तो उनके सामने भाजपा ने पूर्व डीएसपी नवनीत हेम्ब्रम को उतारा था।

यहां स्टीफन मरांडी 114924 वोट पाकर 61175 मतों के अंतर से विजय हुए हैं। दुमका जिले की जामा विधानसभा सीट पर भी लोगों की नजरें थी।

इस बार डॉ. लुईस मरांडी के सामने भाजपा के सुरेश मुर्मू थे, जो पिछले दो चुनाव बहुत कम मार्जिन से हारे थे। यहां डॉ. लुईस मरांडी ने 76424 वोट पाकर 5738 के अंतर से विजय पाई।

रांची सीट पर 1996 से विधायक और वरिष्ठ बीजेपी नेता चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह (CP सिंह) के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा की मौजूदा राज्यसभा सदस्य महुआ मांझी से था।

पूर्णिमा दास 107191 वोट से विजय हुए

यहां चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह 107290 वोट पाकर 21949 के अंतर से विजय हुए। जमशेदपुर पश्चिम सीट से कांग्रेस के बन्ना गुप्ता का सामना जदयू नेता सरयू राय से था। यहां सरयू राय 97677 वोट मिले। इन्होंने 33464 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की।

इसके अलावा जमशेदपुर पूर्व सीट से में कांग्रेस के अजॉय कुमार का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की बहू और BJP उम्मीदवार पूर्णिमा दास से था।

यहां पूर्णिमा दास 107191 वोट से विजय हुए हैं। इन्होंने 42871 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की। राज्य के पहले मुख्यमंत्री Babulal Marandi  गिरिडीह जिले की धनवार सीट से भाजपा के प्रत्याशी थे, जिनके सामने झामुमो से पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी थे। यहां बाबूलाल मराण्डी 83011 वोट लाकर 19वें राउंड में 27774 मतों से आगे है। यहां 24 राउंड मतगणना होनी है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...