Homeभारतकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार ने दी NMNF शुरू करने...

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार ने दी NMNF शुरू करने की मंजूरी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Modi Government Gave Approval to start NMNF : देश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (National Natural Farming Mission) शुरू करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस योजना पर 2481 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का लक्ष्य है। इसमें राज्य सरकार की भी हिस्सेदारी होगी। अगले दो वर्षों में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन को इच्छुक ग्राम पंचायतों के 15,000 समूहों में लागू किया जाएगा।

इस मिशन के तहत एक करोड़ किसानों के 7.5 लाख हेक्टेयर खेतों में प्राकृतिक तरीके से खेती को बढ़ावा दिया जाएगाा।

रसायन मुक्त खेती की आदत

इस मिशन के तहत किसान अपने पूर्वजों से विरासत में मिले पारंपरिक ज्ञान के आधार पर खेतों में उर्वरक डालेंगे।

इससे किसानों को रसायन मुक्त खेती (Chemical Free Farming) की आदत बनेगी। प्राकृतिक खेती परंपरागत तरीके से होती है। इसमें स्थानीय जानकारों और स्थानीय कृषि पारिस्थितिकी के हिसाब फसल उगाए जाते हैं।

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का उद्देश्य सभी के लिए सुरक्षित और पौष्टिक भोजन (Safe and Nutritious food) उपलब्ध कराने के लिए कार्य प्रणालियों को बढ़ावा देना है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...