Latest Newsझारखंडमांडर में खेत में किसान का शव मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने...

मांडर में खेत में किसान का शव मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dead body of a Farmer in the Field in Mandar: रांची के मांडर थानांतर्गत बिसाहा खटंगा गांव में कल शुक्रवार को गांव के एरेनियुस टोप्पो की धारदार हथियार से हत्या (Arrhenius Toppo Murder) कर दी गई।

उनका शव घर के पास स्थित खेत में खून से लथपथ पाया गया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज शनिवार को मांडर थाना गेट के सामने स्थित NH-74 मार्ग को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सड़क जाम करने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई।

हालांकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ।

खेत में अज्ञात व्यक्ति ने की हत्या

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एरेनियुस टोप्पो (Arrhenius Toppo) रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह अपने मवेशियों को लेकर खेत में गए थे।

खेत में मवेशियों को बांधने और अन्य काम करने के बाद वह ड्यूटी के लिए बेड़ो जाते थे। खेत के पास बने छोटे कमरे की चाबी वह घर पर भूल गए थे। चाबी लाने के लिए उन्होंने अपने घर फोन किया।

थोड़ी देर बाद उनकी नतिनी नेहा सुरीन चाबी लेकर खेत पहुंची, जहां उसने एक अज्ञात व्यक्ति को भागते देखा और जमीन पर खून से लथपथ एरेनियुस टोप्पो को पाया।

इधर पुलिसने पुलिस ने हत्या (Murder) की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, और अज्ञात आरोपी की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_img

Latest articles

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...

रामगढ़ में एंटी क्राइम अभियान तेज, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Anti-crime Drive Intensified in Ramgarh: जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए देर...

खबरें और भी हैं...