Homeझारखंडपूर्व CM अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का निधन, CM...

पूर्व CM अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का निधन, CM समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Arjun Munda Brother Passes Away : झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री Arjun Munda के बड़े भाई भीमसेन मुंडा (Bhimsen Munda) का आज मंगलवार की तड़के Jamshedpur के टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया।

उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। बताते चलें वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

भीमसेन मुंडा की अंतिम यात्रा आज सुबह करीब 11:30 बजे उनके घोड़ाबांधा स्थित आवास से भूइंयाडीह घाट के लिए निकलेगी।

उनके निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग अर्जुन मुंडा के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

अर्जुन मुंडा ने साझा किया भावुक संदेश

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा, “व्यथित मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक, मेरे बड़े भाई आदरणीय भीमसेन मुंडा जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह पीड़ा असहनीय है और उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता।”

उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई लंबे समय से बीमारी से संघर्ष कर रहे थे और मंगलवार सुबह सभी को छोड़कर चले गए।

CM हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने जताया शोक

भीमसेन मुंडा के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren, ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शोक व्यक्त किया है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...