Homeझारखंडपलामू में 11 साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

पलामू में 11 साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rape With 11 year Old Girl : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म (Rape) की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, वारदात के बाद से किशोरी की हालत गंभीर है।

मंगलवार को उसे सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कराया।

जानकारी के अनुसार, आरोपित ने खेत में घटना को अंजाम दिया है। घटना सोमवार देर शाम की है। वहीं, पीड़िता की मां ने बताया कि 11 वर्षीय बच्ची धनिया पत्ता लेने खेत में गई थी।

रात भर घर में दर्द से तड़पती रही किशोरी 

इसी बीच गांव के ही एक युवक ने खेत में ही उसे पकड़ लिया और जबरन कुछ दूर ले गया। फिर पीड़िता के साथ रेप किया और उसे धमकी दी कि यदि घर पर इसकी जानकारी किसी को दी तो जान से मार देंगे।

घटना के बाद से ही पीड़िता काफी डरी हुई थी। देर रात जब उसकी तबियत बिगड़ी, तो उसने बताया कि उसके पड़ोस का ही रवि कुमार (22) ने उसके साथ गलत काम किया है।

किशोरी रात भर घर में दर्द से तड़पती रही। मंगलवार सुबह परिजन उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता की बिगड़ती स्थिति देखते हुए, उसे सदर अस्पताल मेदिनीनगर (Sadar Hospital Medininagar) रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता का लिखित बयान दर्ज कराया।

इस मामले के संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...