Latest Newsझारखंड9-12 दिसंबर तक चलेगी विधानसभा सत्र, 11 दिसंबर को विश्वासमत हासिल करेंगे...

9-12 दिसंबर तक चलेगी विधानसभा सत्र, 11 दिसंबर को विश्वासमत हासिल करेंगे हेमंत सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Assembly session: झारखंड विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर झारखंड की गद्दी को संभालने में जुटे मुख्यमंत्री Hemant Soren सदन के पटल पर 11 दिसंबर को विश्वासमत हासिल करेंगे।

बताते चलें 9 दिसंबर से विधानसभा सत्र (Assembly Session) शुरू होने वाली हैं। 12 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र को शांतिपूर्ण संचालित कराने को लेकर शुक्रवार 6 दिसंबर को विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर प्रो. स्टीफन मरांडी (Pro. Stephen Marandi) ने राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की।

जिसमें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्रोटेम स्पीकर ने सत्र के दौरान विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित होने के अलावे परिसर में आनेवाले आगंतुकों के प्रवेश पर नजर रखने को निर्देशित किया।

सत्र में होंगे चार कार्य दिवस

बताते चलें झारखंड विधानसभा का सत्र 9 से 12 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें चार कार्यदिवस होंगे। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण प्रोटेम स्पीकर प्रो. स्टीफन मरांडी के द्वारा दिलाया जाएगा। इसके बाद दूसरे दिन नए विधानसभाध्यक्ष का निर्वाचन होगा।

11 दिसंबर को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार (Santosh Kumar Gangwar) के अभिभाषण से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। इसके बाद हेमंत सरकार विश्वासमत हासिल करेगी।

इसी दिन सरकार अपना द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी। अंतिम दिन 12 दिसंबर को पहली पाली में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा और चर्चा होगी।

spot_img

Latest articles

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

खबरें और भी हैं...

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...