Latest NewsऑटोTata Motors की कार होगी महंगी, जनवरी से 3 फीसदी की होगी...

Tata Motors की कार होगी महंगी, जनवरी से 3 फीसदी की होगी बढ़ोतरी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Tata Motors Cars will be Expensive: देश की सबसे बड़ी व्यावसायिक वाहन का निर्माण करने वाली कंपनी Tata Motors ने भी अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। नई दरें जनवरी, 2025 से लागू होंगी।

कंपनी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि वह अगले साल जनवरी से इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) सहित अपने सभी यात्री वाहन पोर्टफोलियो की कीमत में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी।

वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की

कंपनी ने कहा, “जनवरी 2025 से कीमत में बढ़ोतरी मॉडल और वैरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी।” टाटा मोटर्स ने कहा कि कच्चे माल की लागत और मुद्रास्फीति में वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए वह वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है।

उल्‍लेखनीय है कि Maruti Suzuki, Hyundai, Mahindra और JSW MG Motor समेत कई कार निर्माता कंपनियों ने जनवरी, 2025 से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

वहीं, लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी Mercedes-Benz India, Audi और BMW ने भी इनपुट लागत और परिचालन व्यय में वृद्धि का हवाला देते हुए जनवरी से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...