Homeभारतसंसद में दिखा अडानी मामले को लेकर विरोध का अनोखा अंदाज, तिरंगा...

संसद में दिखा अडानी मामले को लेकर विरोध का अनोखा अंदाज, तिरंगा और गुलाब…

Published on

spot_img

Adani Case Shown in Parliament: संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में अडानी मामले (Adani Case) को लेकर चल रहे विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक अलग और अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया है।

संसद परिसर में राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को गुलाब का फूल और तिरंगा भेंट किया। यह प्रतीकात्मक विरोध विपक्ष की ओर से केंद्र सरकार पर अडानी ग्रुप से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों पर चर्चा से बचने का आरोप लगाने के बाद किया गया।

बताते चलें कि बुधवार की सुबह जैसे ही केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह अपनी कार से उतरकर संसद में प्रवेश कर रहे थे, राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने उनके पास जाकर गुलाब और तिरंगा भेंट किया।

कांग्रेस का कहना है कि यह कदम गांधीवादी विचारधारा से प्रेरित था, जिसमें विपक्ष ने शांतिपूर्ण तरीके से सरकार को देशहित में जागरूक करने की कोशिश की।

विपक्ष ने सीधे भाजपा और सरकार पर हमला बोला

इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा, कि हम सत्तापक्ष के सांसदों को यह याद दिलाना चाहते हैं कि अडानी जैसे उद्योगपतियों के हाथों देश को मत बिकने दो। सरकार संसद में अडानी पर चर्चा से बचने की हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

गौरतलब है कि विपक्ष ने जहां Adani Group पर लगे आरोपों की जांच और चर्चा की मांग की है, वहीं BJP ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर जॉर्ज सोरोस जैसे विदेशी संगठनों से संबंध रखने के आरोप लगाए हैं।

इस मामले पर भी विपक्ष ने सीधे भाजपा और सरकार पर हमला बोला है। इससे व्यवधान के साथ ही संसद का माहौल लगातार गर्म बना हुआ है। राहुल गांधी द्वारा अपनाए गए विराध के अनोखे तरीके की अब चारों ओर चर्चा हो रही है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...