Homeझारखंड5 जनवरी से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा के साथ कीजिए शिर्डी का दर्शन,...

5 जनवरी से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा के साथ कीजिए शिर्डी का दर्शन, टिकट बुकिंग…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jyotirling Yatra with Shirdi : झारखंड (Jharkhand) के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी। भारत गौरव स्पेशल ट्रेन (Bharat Gaurav Special Train) से 5 जनवरी 2025 को शुभयात्रा की शुरुआत झारसुगुडा से सात ज्योतिर्लिंग यात्रा (Jyotirling Yatra) के साथ शिर्डी की होगी।

रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से भारत सरकार द्वारा परिकल्पित ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।

इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC), भारत सरकार के प्रयास  ने झारखंड से पहली बार भारत गौरव पर्यटक सर्किट स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।

यह ट्रेन आगामी 5 जनवरी दिन रविवार को झारसुगुडा से खुलेगी और राउरकेला,रांची,मूरी, बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग रोड,कोडरमा,गया,राजगीर, बिहारशरीफ,पटना,बक्सर, आरा,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए भीमाशंकर, द्वारका,ग्रिशनेश्वर,महाकालेश्वर, नागेश्वर,ओंकारेश्वर,त्र्यंबकेश्वर, शिर्डी ,सोमनाथ के तीर्थ स्थल का दर्शन कराते हुए दिनांक 17 जनवरी 2025 को लौट कर वापस आएगी।

12 रात और 13 दिन की यात्रा 

यह पूरी यात्रा 12 रात और 13 दिन की होंगी और इसका कुल किराया सभी कर सहित स्लिपर क्लास के लिए Rs.24330 और 3 एसी के लिए Rs.42655 है।

इस यात्रा में तीर्थ यात्रियों कों स्लीपर क्लास एवं 3 एसी से यात्रा, शाकाहारी भोजन,घूमने के लिए बस रहने के लिए होटल की व्यवस्था तथा प्रत्येक कोच में सिक्यूरिटी गार्ड एवं टूर एस्कॉर्ट की सेवा उपलब्ध रहेगी एवं इसके अलावा यात्रियों की बीमा के भी सुविधा रहेगी।

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना 

इच्छुक तीर्थयात्री यात्रा से जुड़ी डिटेल जानकारी एवं बुकिंग के लिए IRCTC, कार्यालय (रेलवे स्टेशन रांची, पार्सल कार्यालय के पास, पिन 834001) या दूरभाष संख्या 8595937711 से संपर्क कर सकते हैं।

टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com के माध्यम से भी कर सकते हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...