Homeभारतइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड मामले में पत्नी, उसकी मां और भाई को...

इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड मामले में पत्नी, उसकी मां और भाई को पुलिस ने दबोचा, अब…

Published on

spot_img

Nikita Singhania Arrested : होनहार इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड मामले (Atul Subhash’s Suicide Case) में बेंगलुरु पुलिस ने पत्नी निकिता सिंघानिया को अरेस्ट (Nikita Singhania Arrest) कर लिया है।

अतुल ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे। जानकारी के अनुसार, निकिता सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। निकिता की गिरफ्तारी गुरुग्राम से हुई है।

उत्पीड़न और जबरन वसूली का आरोप

अतुल सुभाष की अलग रह रही पत्नी निकिता सिंघानिया को उनकी मां निशा और भाई अनुराग के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनपर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

आत्महत्या से कुछ दिन पहले अतुल ने निकिता और उसके परिवार पर उत्पीड़न और जबरन वसूली का आरोप लगाया था। उन्होंने सुसाइड नोट और वीडियो में अपने आरोपों का ब्यौरा दिया था।

निशा और अनुराग सिंघानिया प्रयागराज से गिरफ्तार

शिवकुमार, DCP व्हाइट फील्ड डिवीजन, बेंगलुरु (कर्नाटक) ने बताया कि आरोपी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

अतुल सुभाष की पत्नी निकिता और उनके परिवार के सदस्यों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन (Marathahalli Police Station) में दर्ज FIR में इन सभी को आरोपी के तौर पर दिखाया गया है। निकिता के परिवार ने चल रही जांच के बीच अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए अग्रिम जमानत मांगी थी।

मानसिक तनाव में था अतुल

अतुल के परिवार की प्रतिक्रिया मामले के बाद सामने आई। पिता पवन कुमार (Pawan Kumar) ने भी बताया कि उनका बेटा मानसिक तनाव में था, लेकिन उसने कभी अपने परिवार से इस संबंध में नहीं कुछ भी जिक्र नहीं किया था।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...