Homeझारखंडझारखंड में दस बीज ग्राम की होगी स्थापना: शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड में दस बीज ग्राम की होगी स्थापना: शिल्पी नेहा तिर्की

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Shilpi Neha Tirki: झारखंड में कृषि विभाग दस बीज ग्राम की स्थापना (Establishment of Ten Seed Villages) करेगा। इसका उद्देश्य उन्नत बीज के साथ-साथ राज्य में बीज की कमी को पाटना है।

इसके लिए पश्चिम सिंहभूम, चतरा और लातेहार के दस गांव के साथ गुरुवार को MOU किया गया।

रांची के हेसाग स्थित पशुपालन भवन में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की (Shilpi Neha Tirki) ने विभागीय समीक्षा के बाद ये जानकारी दी।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य में अच्छे बीज की हमेशा से कमी रही है। इसके साथ ही डिमांड के अनुरूप राज्य में बीज उपलब्ध नहीं हो पाता है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग ने 10 अलग -अलग गांव को बीज ग्राम के तौर पर विकसित करने का निर्णय लिया है।

किसानों के जरिये तैयार बीज को खुद सरकार खरीदने का काम करेगी। फिर उस बीज को राज्य के किसानों के बीच तय सब्सिडी दर पर वितरित किया जाएगा।

पशुपालन भवन में समीक्षा के दौरान मडुवा का उत्पादन करने वाले राज्य के 1400 किसानों के खाते में DBT के माध्यम से राशि हस्तांतरित की गई।

संचालित योजनाओं पर हुई चर्चा

राज्य सरकार मडुवा की खेती (Maduwa Cultivation) करने वाले किसानों को तीन हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से राशि का भुगतान करती है। विभाग के जरिये पंचायत स्तर पर इसकी मैपिंग की जाती है।

मंत्री ने कहा कि विभाग एफपीओ को मजबूत करने में जुटा है। इसी क्रम में लोहरदगा के FPO को 15 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के जरिये संचालित योजनाओं पर चर्चा हुई। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने योजनाओं को गति देने को लेकर अधिकारियों को कई तरह के दिशा-निर्देश भी दिए।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...