Latest Newsझारखंडकोहरे की चपेट में कल रहेगा झारखंड, बारिश भी होगी

कोहरे की चपेट में कल रहेगा झारखंड, बारिश भी होगी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fog In jharkhand: झारखंड में ठंड का कहर दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को सुबह राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में कोहरा (Fog) छाया रहा।

धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ। इसी बीच 20 दिसंबर से झारखंड के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण शुक्रवार को राज्य के दक्षिणी भागों में आंशिक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश (Rain) होने की संभावना जताई गई है।

इसके तहत तहत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

20 और 21 दिसम्बर को आंशिक रुप से बादल छाये रहेंगे

पिछले 24 घंटे में डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 दिसम्बर को आंशिक रुप से बादल छाये रहेंगे। दक्षिणी-पूर्वी झारखंड में हल्के दर्जें की वर्षा की संभावना है।

इस संबंध में रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेंटीग्रेड गुमला में दर्ज किया गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.1 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में रहा। 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा।

spot_img

Latest articles

रोजगार की नई उम्मीद, अब 100 नहीं, 125 दिन मिलेगा काम

New Hope for Employment : बहरागोड़ा प्रखंड में ग्रामीण विकास और रोजगार को लेकर...

नम आंखों से विद्या की देवी को दी गई विदाई

Farewell to the Goddess of Learning : पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा क्षेत्र अंतर्गत...

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

Misbehave With the Headmaster : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सियालबिंदा गांव (Sialbinda Village) से...

पोटका में सरकारी निर्माण पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

Questions Raised on Government Construction : पोटका प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम...

खबरें और भी हैं...