Latest Newsझारखंडझारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने DGP से की...

झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने DGP से की मुलाकात

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ujjwal Prakash Tiwari met DGP: राजधानी में हाल ही में एक बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना (Girl Molestation Incident) के बाद झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग भी सक्रिय हो गया है।

आयोग के सदस्य उज्जवल प्रकाश तिवारी ने गुरुवार को DGP अनुराग गुप्ता (DGP Anurag Gupta) से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। तिवारी ने स्कूलों के छुट्टी के समय सादे लिबास में महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की करने की मांग की।

तिवारी ने DGP से बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया गया। डीजीपी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

ये हैं प्रमुख मांगें

-शिकायत पेटी की व्यवस्था- प्रत्येक स्कूल और उसके आसपास शिकायत करने के लिए शिकायत पेटी की व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चे अपनी समस्याएं सहजता से व्यक्त कर सकें।

-सादे लिबास में पुलिस तैनाती– स्कूल छुट्टी के समय सादे लिबास में महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की जाए, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

-सीसीटीवी कैमरे– जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की जाए, ताकि निगरानी बढ़ सके।

-पुलिस पोस्ट की स्थापना– प्रत्येक स्कूल के बाहर पुलिस पोस्ट बनाने की दिशा में पुलिस मुख्यालय कार्रवाई करे, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके।

-मासिक समीक्षा– प्रत्येक माह बच्चों से संबंधित केस की समीक्षा की जाए और इसकी सूचना आयोग को उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतत निगरानी रखी जा सके।

spot_img

Latest articles

रांची में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, बड़ा तालाब रहेगा स्वच्छ

रांची: रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने सेवा सदन के पास बने...

झारखंड के 25 साल, लंदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखा राज्य के उज्ज्वल भविष्य का विजन

रांची/लंदन: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लंदन...

राष्ट्रीय मंच पर झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, राज्य का नाम रोशन

रांची: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल...

चोरी के आरोप में युवक की मौत पर आक्रोश, रांची की सड़कों पर उतरा नायक समाज

रांची: चोरी के आरोप में एक युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

खबरें और भी हैं...