Homeझारखंडअब राजधानी रांची तेजी से बनेगी सुंदर और स्मार्ट, CM हेमंत सोरेन...

अब राजधानी रांची तेजी से बनेगी सुंदर और स्मार्ट, CM हेमंत सोरेन ने…

Published on

spot_img

Ranchi Re-Development Plan : गुरुवार को शाम में मुख्यमंत्री Hemant Soren ने राजधानी Ranchi के री-डेवलपमेंट प्लान (Re-Development Plan) और बढ़ रहे यातायात दबाव तथा उससे मुक्ति के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानने के लिए पथ निर्माण विभाग और रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग की।

मुख्यमंत्री ने सुंदर और Smart Ranchi बनाने के लिए अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। कहा कि क्लीन एंड ग्रीन रांची के लिए हम सभी को मिलजुल कर प्रयास करें।

इसमें आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में भी कोशिश करें।

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी 

हाई लेवल मीटिंग में में मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार,  स्वास्थ्य  विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, सचिव के श्रीनिवास, मिशन डायरेक्टर, एनएचएम अबु इमरान, मनरेगा आयुक्त  मृत्युंजय कुमार, रांची नगर निगम के नगर आयुक्त संदीप सिंह, निदेशक- नगरीय प्रशासन श्री सत्येंद्र कुमार, रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार, निदेशक प्रमुख- स्वास्थ्य सेवाएं डॉ सी के शाही तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नगर निगम के आयुक्त शहर का नियमित करें भ्रमण 

मौके पर पथ निर्माण विभाग के ओर से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए रांची में नए फ्लाईओवर (Flyover) तथा सड़कों के निर्माण के साथ इनर और आउटर रिंग रोड की योजना की जानकारी दी गई।

रांची नगर निगम के आयुक्त को शहर का नियमित भ्रमण करने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया ताकि साफ सफाई की स्थिति की सच्चाई पता चल सके और उसकी तत्काल निधन किया जा सके।

CM ने ये भी दिए निर्देश 

० राजधानी रांची की सड़कों का मरम्मत, मजबूतीकरण और चौड़ीकरण का कार्य शीघ्रता के साथ पूरा किया जाए।

० राजधानी रांची में अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जाए।

० सड़कों और गली मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट की पुख्ता व्यवस्था हो।

० रांची शहर की साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखें सड़कों के किनारे  कचरा और गंदगी का अंबार नहीं होना चाहिए।

० सड़कों के डिवाइडरों पर पौधारोपण करें। डिवाइडरों को कंक्रीट की दीवार नहीं बनाएं।

० उपयोगिताओं का आकलन करते हुए भी किसी भी व्यवस्था को इंप्लीमेंट करें।

० ठंड को देखते हुए चौक -चौराहों पर अलाव की व्यवस्था तथा गरीबों के बीच कंबल का वितरण सुनिश्चित करें।

spot_img

Latest articles

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...

दिल्ली में जहर बन चुकी हवा!, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में! रविवार को...

खबरें और भी हैं...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...