Latest Newsझारखंडहजारीबाग DC ऑफिस में तैनात कर्मचारी की हत्या का खुलासा, भाभी ने...

हजारीबाग DC ऑफिस में तैनात कर्मचारी की हत्या का खुलासा, भाभी ने 3 लाख की सुपारी देकर करवाया मर्डर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Pintu Kumar Nayak murder case: बोकारो पुलिस ने हजारीबाग DC ऑफिस में तैनात पिंटू कुमार नायक हत्याकांड (Pintu Kumar Nayak murder case) का पर्दाफाश कर दिया है।

12 जनवरी की रात पिंटू की गोली मारकर हत्या (Murder ) कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की भाभी सुनीता देवी को मुख्य साजिशकर्ता बताया है, जिसने संपत्ति विवाद के चलते 3 लाख रुपये की सुपारी देकर पिंटू की हत्या करवाई।

हत्या की वजह और साजिश का खुलासा

पुलिस के अनुसार, पिंटू और उसकी भाभी सुनीता देवी के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सुनीता ने अपने भांजे छोटेलाल नायक के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

सुनीता ने चार महीने पहले ही हत्या का प्लान तैयार कर लिया था। घटना की रात, सुनीता ने खुद अपराधियों के लिए घर का गेट खोला और उन्हें अंदर ले जाकर पिंटू के कमरे तक पहुंचाया।

घटना का विवरण

12 जनवरी की रात, बोकारो के कसमार प्रखंड के मधुकरपुर गांव में पिंटू खाना खाकर अपने कमरे में सो रहा था। तभी दो अपराधी छत से सीढ़ी के रास्ते उसके कमरे में घुसे और पिंटू के सीने और कनपटी पर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

बोकारो SP ने बताया कि विशेष टीम ने टेक्निकल सेल (Technical cell) की मदद से सुनीता देवी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में छोटेलाल नायक, टिमा तुरी, राहुल कश्यप और अजीत कुमार उर्फ सीताराम साव शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 9 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।

आरोपियों ने किया जुर्म कबूल

पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। हत्या के दौरान सुनीता देवी घर में ही मौजूद थी और पूरी वारदात को अंजाम देने में अपराधियों की मदद की। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

बरामदगी

पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल हथियार और अन्य सबूतों को भी जब्त कर लिया है। इस खुलासे के बाद इलाके में तनाव है, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...