Homeझारखंडगिरिडीह में कई टुकड़ों में मिला युवती का शव, इलाके में सनसनी,...

गिरिडीह में कई टुकड़ों में मिला युवती का शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Women Dead Body Found : गिरिडीह (Giridih) जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के नावाडीह ओपी अंतर्गत कुरहोबिंदो पंचायत के ऊंटापत्थर इलाके में एक युवती का शव (Dead Body) कई टुकड़ों में दफनाया हुआ बरामद किया गया है।

शव को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि युवती की बेरहमी से हत्या (Murder) कर शव को जमीन में दफनाया गया है।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब कुत्तों ने मिट्टी खोदनी शुरू की और शव के कुछ हिस्से बाहर आ गए।

बेरहमी से हुई है युवती की हत्या 

शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। जिके बाद तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के सभी टुकड़ों को बाहर निकाला। शव देखकर यह साफ हो गया कि युवती की हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई थी।

पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र 20 से 25 साल के बीच होने का अनुमान है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या कहीं और की गई थी या फिर इसी जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया।

खोरीमहुआ के SDPO राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव करीब 15 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने नावाडीह ओपी प्रभारी को इस मामले की हर पहलू से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने कहा कि युवती की पहचान कर हत्यारों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके के गुमशुदा लोगों की सूची खंगाली जा रही है, साथ ही आसपास के थानों से भी जानकारी मांगी गई है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच में मदद मिलेगी।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां हुई तेज, नया डाटा बेस…

Ranchi Nagar Nigam News: रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब तेज हो...

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

खबरें और भी हैं...

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां हुई तेज, नया डाटा बेस…

Ranchi Nagar Nigam News: रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब तेज हो...

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...