Homeलाइफस्टाइलगट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये...

गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 फाइबर रिच फूड्स

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Fiber Reach Food : बदलती जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के कारण पाचन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। कब्ज, Gas, Acidity और अपच जैसी परेशानियां आम हो गई हैं, जिससे न सिर्फ दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि गट हेल्थ को सुधारने के लिए आहार में High Fiber Food को शामिल करना बेहद जरूरी है। Fiber युक्त आहार न केवल पाचन तंत्र को मजबूत करता है, बल्कि आंतों के अच्छे Bacteria को भी बढ़ावा देता है। अगर आप भी अपने गट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो अपने Diet में इन 6 Fiber Reach Food को जरूर शामिल करें।

1. सूखे मेवे

सूखे मेवे हेल्दी फैट, Protein और Magnesium से भरपूर होते हैं, लेकिन इनमें मौजूद फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासतौर पर अंजीर और बादाम कब्ज से राहत दिलाने में सहायक माने जाते हैं।

2. सेब

“An apple a day keeps the doctor away.” यह कहावत सेब की सेहत से जुड़े फायदों को दर्शाती है। सेब में मौजूद पेक्टिन फाइबर पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है और मल को नरम करके कब्ज की समस्या को दूर करता है।

3. दालें

भारतीय आहार में दालों का विशेष स्थान है। छिलके वाली दालों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके अलावा, अंकुरित दालें भी पेट के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं।

4. ओट्स

Oats में मौजूद घुलनशील फाइबर कब्ज से राहत दिलाने के साथ-साथ आंतों में प्रीबायोटिक के रूप में कार्य करता है, जिससे गट हेल्थ बेहतर होती है। इसे नाश्ते में दलिया, स्मूदी या पराठे के रूप में diet में शामिल किया जा सकता है।

5. शकरकंद

सर्दियों में आसानी से मिलने वाला शकरकंद आयरन, Calcium, विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

6. खीरा

गर्मियों में शरीर को Hydrate रखने के लिए खीरा एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें मौजूद फाइबर और पानी की अधिक मात्रा कब्ज से राहत दिलाती है और आंतों को स्वस्थ बनाए रखती है।

विशेषज्ञों की सलाह

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ फाइबर युक्त आहार ही नहीं, बल्कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, नियमित रूप से व्यायाम करना और प्रोबायोटिक फूड्स (जैसे दही) को diet में शामिल करना भी जरूरी है। फाइबर युक्त आहार न केवल पाचन तंत्र को मजबूत करता है, बल्कि वजन नियंत्रण और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

Disclaimer : यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...