Homeझारखंडरांची डबल मर्डर : जम्मू कश्मीर से लेकर पहुंचा AK 47, जमीन...

रांची डबल मर्डर : जम्मू कश्मीर से लेकर पहुंचा AK 47, जमीन का टुकड़ा बना ‘खूनी खेल’ की वजह, दो गिरफ्तार

Published on

spot_img

Crime Case : रांची नगड़ी थाना पुलिस ने दोहरे हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनोहर टोपनो और सुनील कच्छप शामिल हैं। इनके पास से AK-47 राइफल, छह गोली, वैगनआर कार बरामद किया गया है।

पत्नी के बयान पर दर्ज हुआ था मामला

SP चंदन कुमार सिन्हा ने पत्रकार वार्ता में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गत चार फरवरी को थाना नगडी अंतर्गत ग्राम कत्तरपा में सरस्वती पूजा के मूति विसर्जन एवं जुलूस के दौरान कतरपा के ही Devi Mandap से करीब 50 मीटर की दूरी पर की दूरी पर बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

इस संबंध में मृतक बुधराम मुण्डा की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज किया गया था।

भारतीय सेना में है मनोहर

मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान के क्रम में पता चला कि घटना को एक महीने की छुट्टी पर आए सेना के जवान मनोहर टोपनो ने अंजाम दिया था।

मनोहर भारतीय सेना में है और उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में है। वह अपने यूनिट से चोरी से एके 47 राइफल लेकर आया था और मंगलवार को उसी राइफल से

जमीन विवाद में डबल मर्डर

मनोहर टोपनो ने मनोज और बुधराम की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक बुधराम मुंडा के भाई मनोहर टोपनो (जो सेना के जवान है) से जमीन बेचने के एवज में रुपये लिए थे, लेकिन मृतक बुधराम मुंडा जमीन बेचने में अड़चन डाल रहे थे।

विवाद कई महीनों से चल रहा था। इसी बीच एक साजिश के तहत मनोहर टोपनो ने बुधराम मुंडा को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया और बीते मंगलवार की रात मौका देखकर जवान और उसके साथियों ने बुधराम मुंडा को गोली मार दी।

साथ में बुधराम के रिश्ते में लगने वाले भतीजे मनोज कच्छप ने गोली मारते जवान और उसके साथियों को पहचान लिया इसलिए अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी और भाग निकले।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...