Homeझारखंडअगवा कर तीन दिन तक जंगल में किया रेप, अदालत ने सुनाई...

अगवा कर तीन दिन तक जंगल में किया रेप, अदालत ने सुनाई 10 साल की सजा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Crime News: पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज अभिमन्यु कुमार की अदालत ने शुक्रवार को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित रामेश्वर सिंह को दोषी पाते हुए 10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

साथ ही अदालत ने 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

पोक्सो एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज थी

इस संबंध में छतरपुर के बिषयपुर के राजनारायण सिंह (बदला नाम) ने छतरपुर थाना में रामेश्वर सिंह के विरुद्ध कांड संख्या 50/2022 दिनांक 26.5.2022 को भारतीय दंड विधान की धारा 376, 323, 504, 506 और पोक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के अंतर्गत नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

क्या था पूरा मामला?

आरोप था कि 23 मई 2022 की शाम पीड़िता अपने गांव में शादी में शामिल होने गई थी। शादी की बारात देखकर पीड़िता लघुशंका करने गई।

उसी समय आरोपित ने पीड़िता को पकड़कर उसका मुंह बंद कर दिया और ज़बरदस्ती हरहरवा पहाड़ स्थित जंगल की तरफ ले गया।

आरोपित के भाई ने पीड़िता के साथ मारपीट की थी

पीड़िता को तीन दिनों तक जंगल मे रखा तथा उसकी मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया।घटना के तीन दिन बाद पीड़िता किसी तरह आरोपित के चंगुल से निकल कर भागी एवं घर आकर घटना के सम्बंध में अपने माता पिता को बताई।

पीड़िता अपने माता पिता के साथ थाना जा रही थी तो आरोपित के भाई ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की थी। घटना के समय पीड़ित की उम्र 14 वर्ष थी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...