Homeझारखंडरांची में भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी का शराब बरामद, एक गिरफ्तार

रांची में भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी का शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: खलारी थाना पुलिस ने अवैध नकली शराब के खिलाफ अभियान के क्रम में भारी मात्रा में नामी-गिरामी कंपनी का शराब बरामद किया है।

मामले में पुलिस ने एक शराब कारोबारी मोहम्मद इम्तियाज को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से 375 एमएल के कांच के बोतल में रॉयल स्टैग कंपनी का अंग्रेजी शराब 33 बोतल, 180 एमएल के कांच के बोतल में रॉयल स्टेग कंपनी का अंग्रेजी शराब 170 बोतल, 375 एमएल के कांच के बोतल में इंपीरियल ब्लू कंपनी का अंग्रेजी शराब 9 बोतल और 180 एमएल के कांच के बोतल में इंपीरियल ब्लू कंपनी का अंग्रेजी शराब 35 बोतल बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम में मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर नकली शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया।

अभियान के क्रम में जेहलीटॉड खदान के पास छापेमारी कर अवैध कारोबारी मोहम्मद इम्तियाज को गिरफ्तार किया गया।

इसके किराए के कमरे से नकली अंग्रेजी शराब की सात पेटी शराब बरामद की गयी। गिरफ्तार कारोबारी के निशानदेही पर अन्य कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम का नेतृत्व खलारी डीएसपी मनोज कुमार कर रहे थे।

टीम में थाना प्रभारी अहमद अली, अनिल कुमार पंडित, छाया किस्कू, गंगा प्रसाद यादव, सहदेव महतो, ब्रजेश महतो और विनोद उरांव सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

spot_img

Latest articles

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

खबरें और भी हैं...