Homeझारखंडझारखंड विधानसभा : धनबाद की प्यास पर सियासत गरमाई, पांच साल बाद...

झारखंड विधानसभा : धनबाद की प्यास पर सियासत गरमाई, पांच साल बाद भी अधूरी योजनाएं

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Assembly: धनबाद में शुद्ध पेयजल आपूर्ति से जुड़ी योजनाएं पांच साल बाद भी अधूरी हैं, जिससे हजारों लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है।

यह मामला विधान सभा के बजट सत्र के छठे दिन गूंजा। भाजपा विधायक राज सिन्हा ने सदन में सरकार को घेरते हुए योजनाओं के अधूरे रहने पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि 917.69 करोड़ की तीन महत्वपूर्ण योजनाएं पांच साल पहले शुरू हुई थीं, लेकिन अब तक केवल 60 फीसदी ही काम पूरा हो पाया है।

स्पीकर ने सरकार को घेरा

विधायक के सवालों के बीच विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र नाथ महतो ने भी सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि जब TPR (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार हो रही थी, तभी रेलवे और NHAI से NOC क्यों नहीं ली गई।

स्पीकर ने सवाल किया कि बिना NOC के योजना शुरू कैसे की गई।

सरकार का बचाव

प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रताप ने जवाब देते हुए कहा कि फेज-वन की NOC मिलने के बाद योजना को एक साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा, जबकि फेज-टू की NOC मिलने पर 15 महीने में काम पूरा होगा।

झामडा पेयजल योजना को तीन महीने में पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

झरिया की समस्या भी उठी

इस दौरान झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने भी अपने क्षेत्र में पानी की समस्या का मुद्दा उठाया।

उन्होंने नगर आयुक्त के रवैये पर सवाल खड़े किए।

राजनीतिक तकरार जारी

विपक्ष ने सरकार पर जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया।

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से एनओसी के लिए कई बार पत्राचार किया गया है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण जनता को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...